Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे : औरंगाबाद ने भोजपुर को 6 विकेट से हराया

भोजपुर : बिहार क्रिकेट संघ एवं भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें मैच में आज भोजपुर का मुकाबला औरंगाबाद से प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज की टर्म विकेट पर शुरू हुआ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए ।भोजपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित सिंह ने सर्वाधिक 62 रन, हृदयानंद ने 44 रन, अंकित राज ने 28 रन, अमर ने 27, रंजीत ने 22 रन एवं शिवम सिंह ने 29 रनों का योगदान किया। औरंगाबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुनील, रंजीत एवं चंदन को दो-दो विकेट तथा कारण एवं नंदन को एक-एक विकेट मिला।

262 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरंगाबाद जिला के ओपनर बल्लेबाज विपिन सौरभ एवं हर्ष राज पुरू ने आक्रामक शुरुआत की और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।हर्ष राज पुरू ने शानदार 82 रन, विपिन सौरभ ने आक्रामक 57 रन ,करण राज ने 40 रन, आयुष राज ने नाबाद 50 रन एवं हर्ष गिरी ने नाबाद 28 रनों का योगदान किया और अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

आज के मैच का मैन ऑफ द मैच औरंगाबाद टीम के हर्ष राज पुरू को शानदार बल्लेबाजी के लिए इरास्तुति कंपनी की मोमेंटो ऑब्जर्वर विशाल एवं अंपायर के द्वारा देकर सम्मानित किया गया। पूरे मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, विभिन्न जिला क्रिकेट क्लबो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी भूतपूर्व सीनियर खिलाड़ी एवं बिहार एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह मौजूद रहे। आज के मैच के निर्णायक बिहार स्टेट पैनल के नीरज एवं दीपक थे, स्कोरिंग की भूमिका में प्रियांशु एवं मोहम्मद शाहबाज थे ।

कल औरंगाबाद जिला का मुकाबला रोहतास जिला के साथ प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर होगा| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment