Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे : बांका ने लखीसराय को 10 विकेट से हराया

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंगिका जोन अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी (2025-26) । आज का मुकाबला 40 ओवर का बांका वर्सेस लखीसराय के बीच खेला गया ।

बांका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय की टीम ने 27 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 103 रन ही बना पाई । बल्लेबाजी में लखीसराय की ओर से श्रीनिवास ने 27 रन , रवि विनोद ने 25 रन और रवि राज ने 12 रन का योगदान दिया । गेंदबाजी में बांका की ओर से राशिद ने 3 विकेट , हिमांशु ने 3 विकेट और नवनीत ने 2 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम ने 10.1 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और मैच को जीत लिया । बांका की ओर से बल्लेबाजी में विनीत चौधरी 51 रन , और पुनीत ने 43 रन का योगदान दिया । लखीसराय के सारे गेंदबाज नकामयाब रहे विकेट लेने में । और इस तरह बन बांका यह मैच 10 विकेट से जीत गई ।

मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीसीए पैनल के एमडी शाहिद अख्तर ( मधुबनी )और अमरेंद्र पांडे ( मधुबनी ) थे । स्कोरिंग के भूमिका मे बीसीए पैनल के अंकित अमृत राज और शिवम कुमार थे । कल 11 मार्च मंगलवार को लखीसराय और भागलपुर के बीच 9:00 बजे से मैच खेला जाएगा।

मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा , बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, टीम फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अर्जुन कुमार , ऑब्जर्वर मोहम्मद रहमतुल्लाह , डॉ विश्वनाथ , सचिव प्रो मनोज कुमार, मो मेहताब मेहंदी, करूण सिंह आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment