BCA सीनियर वनडे : विजय के शतक से मधुबनी ने मुजफ्फरपुर को 3 विकेट से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के सीनियर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच आज जो कि मधुबनी बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया । जिसमें मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर मे 8 विकेट खोकर 317 रनों का लक्ष्य रखा । मुजफ्फरपुर के तरफ से शिवम् ने 95, कुणाल 119 तथा भरत ने 51 रनों का योगदान दिया । मधुबनीकी तरफ से गेंदबाजी करते हुए विकाश झा ने 5 तथा आयुष 2 और आदित्य ने 1 विकेट प्राप्त किया । जवाब में उतरी मधुबनी की टीम 49.1 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

मधुबनी के तरफ से बल्लेबाज विजय ने 123 तथा उत्कर्ष ने 75 रनों का योगदान दिया । मुजफ्फरपुर की तरफ से गेंदबाज विशाल ने 3,देवाशीष 2 तथा नमन ने 1 विकेट प्राप्त किया । वही मधुबनी ने इस मैच को 3 विकेट से जीत लिया । आज के मैंन ऑफ द मैच मधुबनी के विजय को दिया गया ।
मैच के दौरान सीईओ श्याम किशोर प्रसाद ,एस डी सी ए के सचिव ज्ञान प्रकाश ,पंकज कुमार सिंह,अखिलेश सिंह तथा विवेक मिश्रा मौजूद थे । अंपायर वेदप्रकाश और आशुतोष,स्कोरर रोहित और नीरज मौजूद थे । 11/03/2025 को कल मधुबनी बनाम दरभंगा के बीच खेला जाएगा ।



Post Comment