लक्ष्मण सिंह स्मृति अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 18 मार्च से पटना में
पटना, 10 मार्च। आगामी 18 मार्च से कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक, पटना) में सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में लक्ष्मण सिंह मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 24 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी। सभी मैच नॉक आउट आधार पर 25-25 ओवरों के खेले जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार आयोजन सचिव होंगे।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में पुरस्कारों की बरसात होगी। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर, मैन ऑफ द टूर्नामेंट समेत कई अन्य पुरस्कार भी दिये जायेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें संतोष तिवारी से 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता ममें खेलने हेतू आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना होगा।



Post Comment