Loading Now
×

BCA वनडे क्रिकेट : आयुष के पंजे से बेगूसराय ने सुपौल को 8 विकेट से हराया

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला बेगूसराय और सुपौल के बीच खेला गया जिसमें सुपौल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपौल की टीम 36 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन बनाएं सुपौल की ओर से जयवर्धन ने 58 रन और रिशु ने 41 रन बनाए बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष पासवान ने 5 विकेट और निशित ने 2 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम 29 ओवर में 2 विकेट खोकर 163 रन बनाकर मैच को जीत लिया बेगूसराय की ओर से विक्रांत ने 56, गुलशन ने नाबाद 54 और अतुल ने नाबाद 36 रन बनाए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयुष पासवान को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ललन कुमार जितेंद्र कुमार नवीन कुमार गोपाल कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और चंदन कुमार थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। 11 मार्च को अगला मुकाबला समस्तीपुर और सहरसा के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment