Loading Now
×

BCA Senior Onday : रोहतास ने औरंगाबाद को 106 रनों से हराया

भोजपुर : बिहार क्रिकेट संघ एवं भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हेमन ट्रॉफी सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें मैच में आज औरंगाबाद जिला का मुकाबला रोहतास जिला से प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर शुरू हुआ।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास जिला की टीम ने 43 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। रोहतास की तरफ से धनंजय ने सर्वाधिक 50 रन, परवेज आलम ने 34 रन, सागर ने 33 रन एवं अंशु ने 35 रनों का योगदान किया। सौरभ ने 17 रन बनाए औरंगाबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए चंदन ने सर्वाधिक तीन विकेट तथा सुनील, रंजीत एवं नंदन को दो-दो विकेट मिला।

230 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरंगाबाद जिला की पूरी टीम मात्र 124 रन बनाकर आउट हो गई। औरंगाबाद की तरफ से करण राज ने सर्वाधिक 38 रन, रंजीत ने 34 रन, कप्तान हर्ष राज पुरू ने 18 रन एवं रोशन ने 12 रनों का योगदान किया ।इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। इस प्रकार रोहतास जिला ने यह मैच 106 रनों से जीत लिया ।

आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इरास्तुति कंपनी की तरफ से मोमेंटो ऑब्जर्वर एवं अंपायर के द्वारा रोहतास जिला के अंशु को दिया गया। आज के मैच के निर्णायक बिहार क्रिकेट स्टेट पैनल के अंपायर नीरज एवं दीपक थे, स्कोरिंग अंशु एवं मोहम्मद शाहबाज ने की ।पूरे मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, औरंगाबाद जिला के पदाधिकारी, भूतपूर्व सीनियर खिलाड़ी,लीग संयोजक आकाश कुमार एवं सैकड़ो की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

कल रोहतास जिला का मुकाबला बक्सर जिला के साथ प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज की तरफ विकेट पर होगा| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment