Loading Now
×

स्पेटक्ट्रा सम्मान सामरोह में सम्मानित हुईं खेल हस्तियां

पटना, 11 मार्च। श्रीराम खेल मैदान, सुल्तानपुर मठ (दानापुर) के ग्राउंड पर मंगलवार यानी 11 मार्च, 2025 को आयोजित भव्य स्पेटक्ट्रा सम्मान सामरोह सह होली मिलन समारोह में बिहार का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ी, प्रशिक्षक, प्रेस प्रतिनिधि, समाजसेवी समेत अन्य को सम्मानित किया गया।

सबों को हम पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार, हम पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरू सिंह, खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव नीरज कुमार पप्पू, डॉ सत्येंद्र नारायण मोहन पासवान, कर्नल विनय कुमार सिन्हा, पटना नगर निगम सशक्त समिति के सदस्य इंद्रदीप चंद्रवंशी, फीजियो डॉ कुंदन कुमार ने पुरस्कृत और सम्मानित किया।

इस मौके पर अतिथियों से लेकर खिलाड़ी समेत तमाम लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सभी अतिथियों को सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने शॉल, बुके और स्मृति चिह्न समर्पित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक मृत्युंजय झा ने किया। कार्यक्रम सरदार पटेल फाउंडेशन के संस्थापक सचिव संतोष तिवारी की देखेरख में संपन्न हुआ।

इस मौके पर सभी अतिथियों ने इस कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान और पुरस्कार से सम्मानित व पुरस्कृत होने वाले गणमान्य व्यक्तियों को आगे बढ़ने के लिए ऊर्जा मिलेगी और आगे वे सभी बिहार का नाम और ऊचाईयों पर पहुंचायेंगे।

सम्मानित होने वाले दिग्गजों में खेल प्रोमोटर रौनित नारायण, विजय शर्मा, सुमित शर्मा, मोहित श्रीवास्तव, रिमझिम सिंह, पिच क्यूरेटर मंटू कुमार व शुभम पांडेय समेत की दिग्गज शामिल हैं।

इस सम्मान समारोह में अपनी लेखनी से खेल को आगे बढ़ाने वाले खेल पत्रकार आशीष कुमार, धर्मनाथ, विकास पांडेय, राहुल सिंह, पुस्कर, आलोक नवीन और फोटोग्राफर जितेंद्र कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों की सूची

उदीयमान खिलाड़ी

परव, प्रियेश, आदित्य, अनुराग, विशेष, अमन सिंह पांडेय, नवराज नवी, प्रितवेश रंजन, आकाश, मंशु, आशीष कुमार सिंह, आयुष्मान जैन, आयुष राज, अभिनव, बब्ली, यशोदा, निमिषा राजपूत।

खेल पत्रकार व फोटोग्राफर

ईशाउद्दीन, आलोक सिंह, अमरनाथ, आशीष कुमार, धर्मनाथ, राहुल सिंह, पुष्कर कुमार, विकास पांडेय, आशीष गुप्ता, जितेंद्र कुमार, सुरेश मिश्रा, आलोक नवीन, मनीष कुमार तिवारी, उज्ज्वल कुमार, रजी अहमद।

युवा फीजियो

गोविंद, प्रीति सिंह, असफा रुही, सदीक्षा, निशि सिंह, बब्लू, नीरज।

चिकित्सा के क्षेत्र में

डॉ रवि रंजन, डॉ चंद्रभानू चंदन,डॉ रविकांत ठाकुर, डॉ माधुरी कुमारी, डॉ रवींदू, डॉ सत्येंद्र नारायण मोहन पासवान।

 

सम्मानित होने वाले खिलाड़ी

आर्या पराशर (सॉफ्ट टेनिस), शिवांगी (सॉफ्ट टेनिस), भूमि गुप्ता (नेशनल पिंकलबॉल प्लेयर), खुशी कुमारी (पॉवरलिफ्टिंग), श्रेया चंद्रा (पॉवरलिफ्टिंग), सलोकी कुमारी (मिनी गोल्फ), तन्नू कुमारी (मिनी गोल्फ), रिधि (क्रिकेट), सिद्धि (क्रिकेट), अंकित राज (सॉफ्टबॉल), प्रज्ञा सिंह, देव्यांश केसरी (शतरंज), वीरेंद्र कुमार (पिंकल बॉल), अंकित कुमार (शतरंज), रवि राज (बेसबॉल), सूरज कुमार, दीपू कुमार, साक्षी कुमारी (क्रिकेट), चैताली संजीत (क्रिकेट), आस्था पांडेय (क्रिकेट), नंदनी पंडित (क्रिकेट), राखी चंदन (क्रिकेट), आर्यन सिंह।

 

सम्मानित होने वाली दिग्गज हस्तियां

कर्नल विजय कुमार सिन्हा, आमोद कुमार (सरकारी कांट्रेक्टर), रोनित नारायण (निदेशक, वीटेक), डॉ कुंदन (फीजियो), रंजन गुप्ता (पिकलबॉल), अशोक कुमार छोटू (क्रिकेट कोच), अजीत कुमार (क्रिकेट कोच), रिमझिम, धर्मवीर, राजू प्रसाद चंद्रवंशी (समाजसेवाी), विजय शर्मा, सुमित शर्मा, मोहित श्रीवास्तव, राज कुमार सिंह (सॉफ्टबॉल एंड बेसबॉल), दीप नारायण प्रसाद (पिट्टो गेम्स), प्रमोद कुमार (पिकलबॉल, मृत्युंजय झा (कमेंटेटर), मंटू कुमार और शुभम पांडेय (पिच क्यूरेटर)।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment