Loading Now
×

BCA वनडे क्रिकेट : आयुष का शतक, दरभंगा ने शिवहर को 358 रनो से हराया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के सीनियर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच आज जो कि शिवहर बनाम दरभंगा के बीच खेला गया । जिसमें शिवहर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।

वही दरभंगा पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर मे सभी विकेट खोकर 412 रनों का लक्ष्य रखा । दरभंगा के बल्लेबाज आयुष लोहारुका ने 130,नवनीत ने 58 तथा सूरज ने 41 रनो का योगदान दिया । शिवहर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनीष ने 3 और संजय ने 2 विकेट प्राप्त किया ।

जवाब में उतरी शिवहर की टीम महज 16.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 53 रन ही बना सकी। शिवहर के तरफ से संजय ने 22 रनों का योगदान दिया । दरभंगा की तरफ से गेंदबाज मयंक ने 6 तथा अमृत ने 3 विकेट प्राप्त किया । वही दरभंगा ने इस मैच को 358 रनों से जीत लिया । आज के मैंन ऑफ द मैच दरभंगा के आयुष लोहारूका को दिया गया ।मैच के दौरान सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, एस डी सी ए के सचिव ज्ञान प्रकाश

,पंकज कुमार सिंह,अखिलेश सिंह तथा विवेक मिश्रा मौजूद थे । अंपायर वेदप्रकाश और आशुतोष,स्कोरर रोहित और नीरज मौजूद थे । 13/03/2025 को कल सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment