Loading Now
×

BCA वनडे क्रिकेट : बांका ने मुंगेर को 10 विकेट से जीता

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंगिका जोन अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी (2025-26) । आज का मुकाबला 50 ओवर का बांका वर्सेस मुंगेर के बीच खेला गया ।

मुंगेर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने 32.4 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 98 रन ही बना पाई । बल्लेबाजी में मुंगेर की ओर से अमित ने 15 रन , और कुमार दीपक ने 13 रन का योगदान दिया । गेंदबाजी में बांका की ओर से राशिद ने 4 विकेट , हिमांशु ने 4 विकेट और नवनीत ने 1 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम ने 9.2 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और मैच को जीत लिया । बांका की ओर से बल्लेबाजी में पुनीत यादव 51 रन , और राघवेंद्र ने 44 रन का योगदान दिया । मुंगेर के सारे गेंदबाज नकामयाब रहे विकेट लेने में । और इस तरह बांका यह मैच 10 विकेट से जीत गई । मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीसीए पैनल के एमडी शाहिद अख्तर ( मधुबनी )और अमरेंद्र पांडे ( मधुबनी ) थे । स्कोरिंग के भूमिका मे बीसीए पैनल के अंकित अमृत राज और शिवम कुमार थे । कल 13 मार्च बुधवार को बांका और भागलपुर के बीच 9:00 बजे से मैच खेला जाएगा।

मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा , बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, टीम फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अर्जुन कुमार , ऑब्जर्वर मोहम्मद रहमतुल्लाह , सचिव प्रो मनोज कुमार, मो मेहताब मेहंदी, राहुल यादव करूण सिंह आदि मौजूद थे।

विजेता टीम बांका

मैन ऑफ़ द मैच बांका के रशीद राजा

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment