Loading Now
×

BCA वनडे क्रिकेट : समस्तीपुर के मोo आलम 156 और राम सुरेश सूरी 122 ने लगाया शतक, समस्तीपुर जीता

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला समस्तीपुर और सहरसा के बीच खेला गया जिसमें समस्तीपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर की टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 416रन बनाएं समस्तीपुर की ओर से मोo आलम ने 158 रन और राम सुरेश सूरी ने 122 रन बनाए और आदर्श कुमार ने नवाद 54 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए सहरसा की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्ण मोहन ने 2विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम 36 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन बनाए सहरसा की ओर से सूरज 46 और वरुण ने 34 रन बनाए समस्तीपुर की ओर से दिलेस्वर चंदन ने 4 विकेट और सुमन और आलोक 3 -3 विकेट प्राप्त किए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मो o आलम को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ललन कुमार जितेंद्र कुमार नवीन कुमार गोपाल कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और चंदन कुमार थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। 13 मार्च को अगला मुकाबला बेगूसराय और सहरसा के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment