Loading Now
×

BCA वनडे क्रिकेट : विपुल और प्रियांशु के शतक से सीतामढ़ी ने शिवहर को हराया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के सीनियर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम मैच खेला गया जिसमें आज जो कि शिवहर बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया ।

जिसमें शिवहर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही सीतामढ़ी पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर मे 7 विकेट खोकर 369 रनों का लक्ष्य रखा । सीतामढ़ी के बल्लेबाज करते हुए विपुल ने 123 तथा प्रियांशु ने 101 तथा वैभव ने 44रनो का योगदान दिया । शिवहर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल ने 4 और जहांगीर ने 3 विकेट प्राप्त किया ।

जवाब में उतरी शिवहर की टीम महज 25.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। शिवहर के तरफ से संजय ने 20 तथा शुभम ने 28 रनों का योगदान दिया । सीतामढ़ी की तरफ से गेंदबाज रोहित ने 7 तथा राजेश ने 2 विकेट प्राप्त किया । वही सीतामढ़ी ने इस मैच को 263 रनों से जीत लिया ।

आज के मैंन ऑफ द मैच सीतामढ़ी के रोहित को दिया गया । आज मिथिला जोन के चैंपियन बनने पर माननीय संसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने पूरे टीम को बधाई दिया । वही सीईओ श्याम किशोर प्रसाद ने मिथिला को आयोजन सीतामढ़ी को देने के लिए बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष को दिया ।

उपविजेता कप का पुरस्कार आरंभिक के श्री संतोष कुमार,सीमा झा तथा शिवहर के सेक्रेटरी के द्वारा उपविजेता कप दरभंगा को एवं विजेता कप जीएम एडमिन श्री नीरज सिंह एवं उपाध्यक्ष राजीव कुमार ,संयोजक विवेक मिश्रा के द्वारा प्रदान किया गया । मैच के दौरान सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, एस डी सी ए के सचिव ज्ञान प्रकाश,कृष्ण रंजन वर्मा,सीतामढ़ी विजेता टीम तथा शिवहर उपविजेता ।

,पंकज कुमार सिंह,अखिलेश सिंह तथा विवेक मिश्रा मौजूद थे । अंपायर वेदप्रकाश और आशुतोष,स्कोरर रोहित और नीरज मौजूद थे ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment