Loading Now
×

बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का बेगूसराय बना चैंपियन

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला बेगूसराय और सहरसा के बीच खेला गया जिसमें बेगूसराय के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बेगूसराय की टीम 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 358 रन बनाएं बेगूसराय की ओर से दानिश आलम ने नवाद 100 रन और सुमन राज 71 और मुरारी 52 रन बनाए सहरसा की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए जफर इमाम ने 2विकेट और साहिल 2 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम 36 ओवर में सभी विकेट खोकर 188 रन बनाए सहरसा की ओर से सूरज ने 27 रन और साहिल राज ने 27 रन बनाए बेगूसराय की ओर से निशित 3 विकेट और पृथ्वी राज ने 2 विकेट प्राप्त किए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दानिश आलम को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ललन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और चंदन कुमार थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। बेगूसराय का अगला मुकाबला 21 मार्च को पटना के मोइनुल हक के स्टेडियम में खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment