Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे क्रिकेट: नालंदा ने बनाया रिकॉर्ड शेखपुरा को 273 रनो के विशाल अंतर से हराया।

नालंदा : नवादा के लौंद हाई स्कूल खेल मैदान मे बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित डोमेस्टिक मेंस अंडर 23 वनडे क्रिकेट का आज उद्घाटन मैच शेखपुरा बनाम नालंदा के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर शेखपुरा ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर मे 8 विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए।नालंदा की ओर से गौतम कुमार अर्धशतक 75 रन तथा लव कुमार अर्धशतक 70 रन बनाये।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम मात्र 11.1 ओवर मे सभी विकेट खोकर मात्र 59 रन बना पायी। नालंदा ने यह मैच रिकॉर्ड 273 रनो के विशाल अंतर से जीता।

संक्षिप्त स्कोर : 

नालंदा, 332/8, 50 ओवर : गौतम कुमार 75 (91) लव कुमार 70 (52), आदित्य 45(26), नमन गौरव 38(50) राजीव रंजन 35(25) कुश 30 (22) तथा सिद्धार्थ 11(23)आर्यस अमन 10-1-64-3

शेखपुरा 59/10, 11.1 ओवर : सचिन 12 (13), सूरज विजय 10(9)कुंदन कुमार 6-34-4, आदित्य राज, 4-16-3 तथा फैज़ान अख्तर 1.1 – 5 -2।नालंदा के आदित्य राज मैन ऑफ़ दा मैच बने।

इस उपलक्ष पर नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव गोपाल सिंह,पूर्व सचिव सय्यद जावेद इक़बाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, संतोष पांडेय, हैदर अली, परवेज़ मुस्तफा, विजय प्रकश पिन्नु, दीपक कुमार, कुंदन, बिक्रम सोलंकी , क्षितिज, सूरज, इत्यादि ने नालंदा टीम को बधाई दी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बीसीए अंडर -23 के सेंट्रल जोन के उद्घाटन मुकाबले में समस्तीपुर ने सुपौल को 9 विकेट से पराजित किया।

Next post

भोजपुर : स्वर्गीय रमेश क्रिकेट का फाइनल होप क्रिकेट एकेडमी एवं बिहिया क्रिकेट अकादमी के बीच

Post Comment