BCA Under -23 : सीतामढ़ी ने मधुबनी को हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में आयोजित अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कला संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री मोती लाल प्रसाद ने दोनों टीम मधुबनी व सीतामढ़ी के सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व बल्लेबाजी कर किया l
इससे पहले मंत्री का स्वागत सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के सीईओ श्याम किशोर प्रसाद ने बैच लगाकर, संयोजक विवेक मिश्र व मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के निवर्तमान कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण सिंह ने बुके देकर सम्मानित किया l जानकी स्टेडियम डुमरा के मैदान में सोमवार को खेले गए उद्घाटन मैच में सीतामढ़ी की टीम ने मधुबनी की टीम को 52 रनों से हराया l

मधुबनी के कप्तान आदित्य राज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया l सीतामढ़ी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 38.4 ओवर में 192 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l ओम आर्यन ने 27 रन, शशांक भूषण ने 01 रन, मुकेश शर्मा ने 16 रन, कुणाल ने 10 रन, मोहम्मद नूराइन ने 27 रन, प्रियांशु ने शानदार अर्द्धशतक 79 रन, वैभव व कप्तान अंकेश ने 7-7 रन बनाया l मधुबनी टीम के गेंदबाज आयुष आनन्द ने 3 विकेट, आयुष कश्यप ने 4 विकेट, कप्तान आदित्य राज ने 2 विकेट और अंकित झा ने 1 विकेट लिया लिए।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम 41 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l अविनाश आर्यन ने 29 रन, अतुल प्रकाश ने 21 रन, गौतम कुमार ने 10 रन, अंकित झा ने 4 रन, आयुष कश्यप ने 9 रन, आयुष आनन्द ने संघर्षपूर्ण 40 रन, कप्तान आदित्य राज ने 6 रन और दीपक कुमार ने नावाद 6 रन बनाया l सीतामढ़ी टीम के गेंदबाज सौरभ कुमार व मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट, आयुष ने 3 विकेट, प्रियांशु व कप्तान अंकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिया l मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार सीतामढ़ी टीम के प्रियांशु कुमार को दिया गया l
मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व नीरज शर्मा, स्कोरर रोहित व नीरज थे l टूर्नामेंट के संयोजक विवेक मिश्र ने बताया कि 18 मार्च मंगलवार को मधुबनी वनाम शिवहर टीम के बीच मैच खेला जायेगा l मौके पर पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार, सचिव ज्ञान प्रकाश, पंकज कुमार सिंह, टीम मैनेजर विजेन्द्र भूषण, कोच राहुल रंजन, मधुबनी टीम मैनेजर अनिल कुमार सोनू, कोच संजीब कुमार सिंह,



Post Comment