शिवम झा के नेतृत्व में शिवहर अंडर-23 क्रिकेट टीम सीतामढ़ी के लिए रवाना
- रंगीन ड्रेस एवं उजली गेंद से एकदिवसीय फॉर्मेट में 50-50 ओवर के खेले जाएंगे सभी मैच।
शिवहर : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंडर-23 अंतर्जिला एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कैप्टन शिवम झा के नेतृत्व में शिवहर की 17 सदस्यीय टीम आज सीतामढ़ी के लिए रवाना हुई।
टीम के शेष सदस्यों में मनीष सिंह, शिवम कुमार, राहुल, कमलेश, राजकुमार यादव, कुश कुमार, रिषी पराशर, अरिहंत कश्यप, अभिषेक, तथागत, युवराज सिंह, कुणाल सिंह, अमन सुभम और पियुष का चयन किया किया गया है। टीम के साथ टीम मैनेजर-सह-कोच आशीष सिंह उपलब्ध रहेंगे।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव नवीन कुमार ने बताया कि पहली बार बिहार क्रिकेट संघ ने अंडर 23 ग्रुप का भी एकदिवसीय मैच रंगीन ड्रेस और उजली गेंद से कराने का निर्णय लिया है। मिथिला जोन में शिवहर की टीम अंडर-23 अंतर्जिला प्रतियोगिता का अपना पहला मैच 18 मार्च को मधुबनी से, दूसरा मैच 19 मार्च को मुजफ्फरपुर से, तीसरा मैच 27 मार्च को दरभंगा से एवं चौथा मैच 28 मार्च को सीतामढ़ी से खेलेगी ।
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गिरीश नंदन सिंह प्रशांत, उपाध्यक्ष सुमित वर्मा एवं संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार प्रभाकर ने टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।
सचिव नवीन कुमार ने उम्मीद जताया कि शिवहर की टीम अपने ग्रुप में बेहतर प्रदर्शन करेगी । सारे मैच एकदिवसीय फॉर्मेट के अनुसार 50-50 ओवर के होंगे और सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में नवनिर्मित टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे।



Post Comment