Loading Now
×

बीसीए अंडर-23 के सेंट्रल जोन के मैच में सहरसा ने सुपौल को 1 विकेट से हराया

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए अंडर – 23 सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला सुपौल और सहरसा के बीच खेला गया जिसमें सुपौल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपौल की टीम 47 ओवर में सभी विकेट खोकर 359 रन बनाएं सुपौल की ओर से गुलशन कुमार ने 133 रन और सादिक राजा 63 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए सहरसा की ओर से आयुष ने 3 विकेट और पुष्कर तथा नीतीश ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम 49 ओवर में 9 विकेट पर 359 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।सहरसा की ओर से मोo साहिल राज ने 149 तथा लव कुमार ने 76 रन बनाए वहीं पर गेंदबाजी करते हुए सुपौल की ओर से गुलशन कुमार ने 5 विकेट और शादिक राजा 3 विकेट प्राप्त किए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोo साहिल राज को दिया गया।

आज सेंट्रल जोन बीसीए अंडर- 23 का बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कृष्ण मोहन पप्पू प्रतीक भानु ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया इस मैच का उद्घाटन किया। इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हुसैन और अमित रंजन थे।

ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। कल का मुकाबला सहरसा और खगड़िया के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment