Loading Now
×

मिथिला जोन के अंडर 23 क्रिकेट: मधुबनी ने शिवहर को 6 विकेट से हराया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में मधुबनी की टीम ने शिवहर की टीम को 6 विकेट से हराया लिएजानकी स्टेडियम डुमरा सीतामढ़ी के मैदान में मंगलवार को खेले गए मैच में मधुबनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया लिए।

शिवहर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 38.2 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l शिवम झा ने 14 रन, अभिषेक कुमार व राज कुमार यादव ने 17-17 रन, तथागत आनन्द ने 23 रन, ऋषि परासर व शुभम तिवारी ने 4-4 रन, मनीष कुमार ने नावाद 22 रन और कुश कुमार ने 16 रन बनाया l मधुबनी टीम के गेंदबाज आयुष आनन्द ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट, कप्तान आदित्य राज ने शानदार पंजा लेते हुए 5 विकेट, दीपक कुमार व आयुष कश्यप ने 1-1 विकेट लिया l

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम ने 25.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 129 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया l विजय मण्डल ने नावाद 56 रन, कप्तान आदित्य राज ने नावाद 37 रन बनाया l शिवहर टीम के गेंदबाज मनीष कुमार ने 4 विकेट लिया l मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मधुबनी टीम के कप्तान आदित्य राज को दिया गया l साथ हीं पंजा लेने पर अम्पायर के द्वारा गेंद दिया गया l

मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व नीरज कुमार, स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमार थे l टूर्नामेंट के संयोजक विवेक मिश्र ने बताया कि 19 मार्च को शिवहर वनाम मुजफ्फरपुर टीम के बीच मैच खेला जायेगा l मौके पर सचिव ज्ञान प्रकाश, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, पंकज कुमार सिंह,मधुबनी टीम मैनेजर अनिल कुमार सोनू और कोच संजीब कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे l

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment