Loading Now
×

अर्जुन क्रिकेट अकादमी ने ग्लोबल क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

बेतिया : चुहारी प्रॉमिसिंग अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्जुन क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबल क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ग्लोबल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ। पूरी टीम सिर्फ 78 रन पर सिमट गई। अर्जुन क्रिकेट अकादमी की ओर से टीम के बिलाल शाह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

78 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अर्जुन क्रिकेट अकादमी ने आसानी से जीत हासिल कर ली। टीम के कप्तान विक्रांत गुप्ता 10 रन अभिषेक यादव ने शानदार 39* रन बनाए, जबकि बेलाल शाह 8* रन बनाकर नाबाद रहे। बिलाल शाह के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संजीत साह, कृष्णा साह और राजा सिंह अभिनाश मिश्री मौजूद रहे। इस रोमांचक मुकाबले का आयोजन फज़ल शाह की देखरेख में हुआ। अंपायर की भूमिका आशीष प्रेम रंजन और अंकित प्रेम रंजन ने निभाई।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment