BCA अंडर 23 क्रिकेट: मुजफ्फरपुर ने शिवहर को हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में मिथिला जोन के अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में मुजफ्फरपुर की टीम ने शिवहर की टीम को 144 रनों से हराया l
डुमरा जानकी स्टेडियम के मैदान में वुधवार को खेले गए मैच में शिवहर की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया l मुजफ्फरपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 229 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l आदित्य ने 8 रन, अभिनव ने 12 रन, अभिषेक ने 14 रन, भरत ने 71 रन, रवि ने 24 रन, वासुदेव ने 17 रन, राहुल ने 25 रन और शुभम न 24 रन बनाया l शिवहर टीम के गेंदबाज शुभम तिवारी ने 3 विकेट, मनीष और राहुल ने 2-2 विकेट, युव राज सिंह व कमलेश ने 1-1 विकेट लिया लिए

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए शिवहर की टीम 28.3 ओवर में मात्र 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l शिवम झा ने 6 रन, पियूष ने 13 रन, अभिषेक ने 7 रन, राज कुमार ने 14 रन, अरिहंत ने 11 रन और कमलेश ने 16 रन बनाया l मुजफ्फरपुर टीम के गेंदबाज शुभम कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट, रवि ने 2 विकेट, राहुल और आर्यन ने 1-1 विकेट लिया l
मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मुजफ्फरपुर टीम के पंजा लेने बाले गेंदबाज शुभम कुमार को अम्पायर वेद प्रकाश के हाथों ट्रॉफी प्रदान किया गया l साथ हीं पंजा लेने पर गेंद प्रदान किया गया l मैच के अम्पायर वेद प्रकाश व नीरज कुमार, स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमत थे लिए
टूर्नामेंट के संयोजक विवेक मिश्र ने बताया कि 20 मार्च को विश्राम का दिन है l मौके पे सचिव ज्ञान प्रकाश, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे l



Post Comment