ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार सचिवालय क्रिकेट टीम 51 रनो से जीता।
दिल्ली : ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार सचिवालय क्रिकेट टीम ने झारखण्ड सचिवालय क्रिकेट टीम को 51 रनो से हराया।
बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुई 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन बनाये। जिसमे नीरज कुमार 45 रन, युवराज संजय कुमार 40 रन और कुमार गौरव 33 रन बनाये। गेंदबाजी में झारखण्ड के दीपक सिंह को 3 विकेट और जगजीत को 2 विकेट मिला।
जबाब मे उत्तरी झारखंड की ठीक 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन ही बना सकी जिसमे जगजीत नाबाद 41 रन, रोहन सिंह 27 रन बनाये। गेंदबाजी में बिहार के कु. गौरव, मानव और अमनदीप को 2-2 विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच अरवल के डी एम कुमार गौरव को दिया गया।



Post Comment