Loading Now
×

लक्ष्मण सिंह स्मृति अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज 20 मार्च को 

पटना, 19 मार्च। 20 मार्च यानी गुरुवार से स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक, पटना) में कासा पिकोला रेस्टूरेंट द्वारा प्रायोजित और सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले लक्ष्मण सिंह मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह जानकारी देते हुए सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट बनाम एसके पुरी पार्क के बीच खेला जायेगा। उद्घाटन के दूसरा मैच सरदार पटेल एकेडमी जूनियर बनाम सीएपी होगा।

21 मार्च को पहला मैच एसके सीसी बनाम सरदार पटेल सीसी जबकि दूसरा मैच सीसीसी बनाम करुणा सीसी होगा।

22 मार्च को पहला मैच स्टेट सीसी बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट जबकि दूसरा मैच 22 यार्ड सीसी बनाम सुपर ओवर सीसी खेला जायेगा।

उन्होंने बताया कि पहला मैच सुबह 7.30 बजे से जबकि दूसरा मैच 10.30 बजे से सुबह से खेला जायेगा। 

आयोजन सचिव नवीन कुमार बताया कि सभी मैच नॉक आउट आधार पर 25-25 ओवरों के खेले जायेंगे। इस आयोजन में पुरस्कारों की बरसात होगी। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट विकेटकीपर, मैन ऑफ द टूर्नामेंट समेत कई अन्य पुरस्कार भी दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता ममें खेलने हेतू आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना होगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment