Loading Now
×

चुहारी प्रोमाइजिंग अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग 11 अकादमी ने अभिमन्यु अकादमी को 10 विकेट से हराया

बेतिया : अर्जुन क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित चुहारी प्रोमाइजिंग अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मोतिहारी यंग 11 अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।

अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यंग 11 अकादमी के गेंदबाजों ने उन पर दबाव बनाए रखा। राजकुमार (18) और हर्षित (22) रन की मदद से टीम ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। मोतिहारी यंग 11 अकादमी के लिए युवराज सिंह और रजनीश ने 2-2 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग 11 अकादमी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की और बिना कोई विकेट गंवाए जीत दर्ज कर ली। ओपनिंग जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जहां साहिल श्रॉफ ने नाबाद 54 रन और सत्यम ने नाबाद 38 रन बनाए। साहिल श्रॉफ की शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के अंपायर की भूमिका में आशीष प्रेम रंजन और अंकित प्रेम रंजन रहे।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा सा।सुरेंद्र सिंह।डॉ भूपेंद्र कुमार आदित्य सिंह।राजा सिंह मौजूद रहे।

फजल शाह के देख रेख में किया गया।

सीनियर्स खिलाड़ी उज्जवल पांडे, अभिषेक राय और प्रभात गुप्ता आकाश कुमार मौजूद रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन की सराहना की।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment