BCA अंडर 23 क्रिकेट : सीतामढ़ी ने दरभंगा को 6 विकेट से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के संयोजन में मिथिला जोन के अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में सीतामढ़ी की टीम ने दरभंगा को 6 विकेट पराजित किया । जिसमें सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।
वही दरभंगा पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 29.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी । दरभंगा के बल्लेबाज आयुष लोहारुका ने 40,मनीष ने 15,सूफियान ने 11 तथा मणिकांत ने 8 रनों का योगदान दिया । वही सीतामढ़ी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अंकेश कुमार तथा वैभव ने 3-3 विकेट और आयुष तथा मुकेश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया । वही जवाब में उतरी सीतामढ़ी की टीम 22.1 ओवर 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । बल्लेबाज नुरैन ने 33,अनिकेत ने 27,कुणाल 14 तथा ओम आर्यन 16 रनों का योगदान दिया । वही दरभंगा के तरफ से गेंदबाज अनुराग 2,अंकित 1 तथा मणिकांत ने 1 विकेट प्राप्त किया । वही इस मैच के मेंन ऑफ द का पुरस्कार सीतामढ़ी के वैभव मिश्रा को अंपायर वेद प्रकाश के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया । मैच के अंपायर वेद प्रकाश व नीरज कुमार स्कॉलर रोहित कुमार व नीरज कुमार द टूर्नामेंट के संयोजक विवेक मिश्रा ने बताया कि कल का मैच दरभंगा बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा । वही मौके पर सचिव ज्ञान प्रकाश, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद,उपाध्यक्ष राजीव कुमार,पंकज कुमार सिंह ,अमर कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे ।



Post Comment