Loading Now
×

अर्जुन क्रिकेट अकादमी बना चुहारी प्रॉमिसिंग अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन

बेतिया: अर्जुन क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित चुहारी प्रॉमिसिंग अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अर्जुन क्रिकेट अकादमी बेतिया ने शानदार जीत दर्ज की।

यह फाइनल अर्जुन क्रिकेट अकादमी बेतिया और मोतिहारी के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि के रूप में बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकरिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

मैच का संक्षिप्त विवरण:

मोतिहारी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो सही साबित हुआ। अर्जुन क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 135 रन बनाए। अर्जुन के लिए प्रसन्न कुमार (43 रन) और रानू चौधरी (28 रन)* ने अहम योगदान दिया। मोतिहारी के मिस्बाह उल हक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोतिहारी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अर्जुन कुमार 21 और रजनीश कुमार 33 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। अर्जुन क्रिकेट अकादमी के सैयद गयासुद्दीन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए, जिसके चलते मोतिहारी की टीम लक्ष्य से पीछे रह गई। सैयद गयासुद्दीन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट आयोजन का उद्देश्य:

इस टूर्नामेंट का आयोजन फज़ल शाह और कृष्णा साह की देखरेख में किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मौका देना और मैच अनुभव के जरिए उनकी क्रिकेटिंग स्किल्स को निखारना था।

सम्मानित अतिथि एवं आयोजन टीम:

इस अवसर पर इंजीनियर कृष्णा साह, सुरेंद्र सिंह, डॉ. अनवर खान समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। आयोजन में फज़ल शाह, आदित्य सिंह राजपूत, अभिषेक राय, उज्जवल पांडे, प्रभात कुमार गुप्ता, आकाश कुमार, दिनेश कुमार, शरीक शाह का विशेष योगदान रहा।

अंपायरिंग की भूमिका:

फाइनल मैच में अंकित प्रेम रंजन और आशीष प्रेम रंजन अंपायर की भूमिका में रहे।इस टूर्नामेंट से युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन अनुभव मिला और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का शानदार मंच मिला। आयोजकों ने इस तरह के टूर्नामेंट भविष्य में भी आयोजित करने की बात कही।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment