BCA: मुजफ्फरपुर की टीम ने दरभंगा को 36 रनों से
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के संयोजन में मुजफ्फरपुर की टीम ने दरभंगा को 36 रनों से पराजित किया।
बारिश से बाधित इस को 25 ओवरों का निर्धारित रखा गया।जिसमें दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुजफ्फरपुर की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए जिसमें ऋषभ ने सर्वाधिक 37 व अभिषेक ने 30 रन बनाए। वहीं दरभंगा की ओर से अनिकेत राज ने 5 विकेट लिया।

बाद में बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम ने आयुष के सर्वाधिक 29 रनों के साथ ही 21.4 ओवरों में सिर्फ 92 रनों पर सिमट गई।मुजफ्फरपुर की ओर से वासुदेव और शुभम ने 3_3 विकेट अर्जित किए। वासुदेव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मौके पर सचिव ज्ञान प्रकाश, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद,उपाध्यक्ष राजीव कुमार,पंकज कुमार सिंह ,अमर कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे । रविवार को सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया।



Post Comment