बीसीए अंडर-23 के सेंट्रल जोन: बेगूसराय ने समस्तीपुर को 69 रनों से हराया
बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए अंडर – 23 सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला बेगूसराय और समस्तीपुर के बीच खेला गया । जिसमें समस्तीपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 280 रन बनाई। बेगूसराय की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान जयंत गौतम ने 88 रन और पृथ्वी राज 58 तथा पल्लव प्रजापति ने 51 रन बनाए वही गेंदबाजी करते हुए समस्तीपुर की ओर से आदर्श ने 4 विकेट और रवि रंजन ने 3 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम 42 वे ओवर में सभी विकेट खोकर 211रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। समस्तीपुर की ओर से सर्वाधिक रन राम सुरेश सूरी ने 56 रन तथा आदित्य 38 तथा रवि रंजन ने रन का योगदान दिया वहीं बेगूसराय की और से गेंदबाजी करते हुए बेगूसराय की ओर से अनिकेत 3 विकेट और सुधांशु 2 विकेट प्राप्त किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जयंत गौतम को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ललन लालित्य शाहिद अख्तर और जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हुसैन और अमित रंजन थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे।22 मार्च का मुकाबला खगड़िया और सुपौल के बीच खेला जाएगा।



Post Comment