Loading Now
×

बिहार में होने जा रहा है बिहार इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग, देखें ख़बर

पटना : बिहार क्रिकेट प्रेमियों के लिए बिहार इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग एक ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है। इस भव्य टूर्नामेंट में पूरे बिहार के 38 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी, जो अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन करेंगी। टूर्नामेंट की लीग स्टेज 6 ग्रुपों में होगी, जिसके बाद सभी ग्रुप विजेता आपस में भिड़ेंगे “सुपर ऑफ बिहार” के खिताब के लिए।

टूर्नामेंट का रोमांचक प्रारूप

उद्यामी किसान वेलफेयर फाउंडेशन के नेतृत्व में यह टूर्नामेंट 15 नवंबर से दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक खेला जाएगा।

इसका फॉर्मेट इस प्रकार होगा:

1. लीग स्टेज: 38 टीमों को 6 ग्रुपों में बांटा जाएगा।प्रत्येक टीम 3-3 मैच खेलेगी।हर ग्रुप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम अगले चरण में पहुंचेगी।

2. सुपर ऑफ बिहार स्टेज:6 ग्रुप विजेताओं के बीच मुकाबले होंगे।प्रत्येक टीम एक-दूसरे से भिड़ेगी।शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

3. सेमीफाइनल और फाइनल:

4 टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी।विजेता फाइनल में पहुंचेगा और “सुपर ऑफ बिहार” का खिताब जीतेगा

भारी दर्शक संख्या और आकर्षक ब्रांडिंग

यह टूर्नामेंट सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सबसे बड़ा जिला स्तरीय क्रिकेट आयोजन बनने जा रहा है। 12.5 मिलियन प्रति मैच की अनुमानित दर्शक संख्या और 2000 मिलियन से अधिक कुल डिजिटल व टीवी पहुंच के साथ, यह स्पॉन्सर्स के लिए भी बड़ा मार्केटिंग प्लेटफॉर्म बनेगा।

बिहार क्रिकेट के लिए एक सुनहरा अवसर

“सुपर ऑफ बिहार” का यह सफर सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि बिहार क्रिकेट के स्वर्ण युग की शुरुआत है। यह आयोजन न केवल युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देगा, बल्कि बिहार को क्रिकेट की नई राजधानी बनाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा।

तैयार हो जाइए, बिहार के सबसे बड़े क्रिकेट युद्ध के लिए! कौन बनेगा बिहार का सुपर चैंपियन?

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment