चुहड़ी प्रॉमिसिंग U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल अर्जुना क्रिकेट अकादमी बेतिया और यांग 11 अकादमी मोतिहारी के बीच
बेतिया : आयोजित प्रॉमिसिंग U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में आज शानदार क्रिकेट देखने को मिला। पहले सेमीफाइनल में अर्जुना क्रिकेट अकादमी ने शिवांश क्रिकेट अकादमी को 17 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
अर्जुना क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए, जिसमें अभिषेक यादव (30 रन), बेलाल शाह (27 रन), और प्रसून राम (40 रन) का अहम योगदान रहा। जवाब में शिवांश क्रिकेट अकादमी की टीम 147 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मोहम्मद हसनैन आलम ने संघर्ष करते हुए 68 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।

अर्जुना क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज मोहित मेहता ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” का खिताब दिया गया।
दूसरे सेमीफाइनल में यांग 11 अकादमी ने बेतिया क्रिकेट अकादमी को 50 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस मैच में शाहिल सोराफ (25 रन), अर्जुन (41 रन), और युवराज (नाबाद 38 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की। युवराज के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
अब फाइनल मुकाबला 22 तारीख को खेला जाएगा, जिसमें अर्जुना क्रिकेट अकादमी बेतिया और young11 अकादमी मोतिहारी आमने-सामने होंगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है।



Post Comment