Loading Now
×

बीसीए मेंस सीनियर ट्रॉफी: गोपालगंज ने भागलपुर को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

पटना, 23 मार्च 2025:  मोइनुल हक स्टेडियम, पटना में खेले गए बीसीए मेंस सीनियर ट्रॉफी के सेमी फाइनल मुकाबले में गोपालगंज ने भागलपुर को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

भागलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.2 ओवर में 183 रन बनाए। मयंक कृष्णा चौधरी ने 83 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 62 रन बनाए और टीम को संतोषजनक स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सचिन दिलीप कुमार ने 51 गेंदों में 4 चौकों के साथ 34 रन जोड़े। राकेशन्द्र जगदीश रूद्र ने 20 रन और बासुकीनाथ युधिष्ठिर मिश्रा ने 18 रन का योगदान दिया। इसके अलावा भानु देवेंद्र कुमार ने 12 रन बनाए। 

गोपालगंज की ओर से गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। आमोद यादव, रिंकल तिवारी, प्रशांत श्रीवास्तव और सचिन कुमार सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि प्रशांत कुमार को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गोपालगंज ने 30.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। गोपालगंज के लिए सचिन कुमार सिंह ने 63 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसमें उन्होंने संयम और आक्रामकता का अच्छा संतुलन बनाए रखा। प्रशांत श्रीवास्तव ने नाबाद 36 रन बनाकर अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया, जबकि आदित्य पांडे ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया। 

भागलपुर के गेंदबाजों में चंदन योगेंद्र राय और भानु देवेंद्र कुमार ने 2-2 विकेट लिए। सचिन दिलीप कुमार और अंकुश जितेंद्र कुमार को 1-1 विकेट मिला।  इस जीत के साथ गोपालगंज ने बीसीए मेंस सीनियर ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका मुकाबला 26/03/2025 को इसी मैदान पर होना तय है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment