BCA अंडर -23 : शशांक के शानदार शतक से कैमूर ने बक्सर को हराया
कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में महाराणा प्रताप कालेज के मैदान पर बीसीए अंडर – 23 शाहाबाद जोन में कैमूर जिला क्रिकेट संघ और बक्सर जिला क्रिकेट संघ के बीच उद्घाटन मैच खेला गया जिसमें बक्सर डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमूर डीसीए की टीम निर्धारित 45 ओवर में 8 विकेट खोकर 264 रन बनाया। कैमूर डीसीए की ओर से कप्तान शशांक उपाध्याय ने शानदार शतक लगाते हुए 109 गेंद में 20 चौके व 2 छक्के की मदद से 128 रन बनाए इसके अलावा हर्षराज ने 38 ओमप्रकाश बिंद ने नाबाद 19 चिंटू गुप्ता ने नाबाद 18 अनुभव सिंह ने 15 और अजयवीर ने 11 रन बनाए बक्सर डीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए कन्हैया सिंह ने 4 विकेट, सुमित कुमार और अक्षय मिश्रा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
कैमूर डीसीए के 264 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम 31 ओवर में सभी विकेट खोकर 134 रन पर सिमट गई। बक्सर डीसीए की ओर से प्रकाश कुमार 41,सोनू अवस्थी 33, रवि कुमार 22 और सचिन ने 21 रन बनाए कैमूर डीसीए के ओर से गेंदबाजी करते हुए चिंटू गुप्ता 4 अनुभव सिंह व धनेश चौहान ने 2-2 तथा अजयवीर ने 1 विकेट हासिल किया।
शशांक उपाध्याय को शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी कैमूर जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेन्द्र पांडेय थे।
ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे। सोमवार का मुकाबला रोहतास डीसीए और बक्सर डीसीए के बीच खेला जाएगा।



Post Comment