बीसीए अंडर-23 के सेंट्रल जोन के मैच में सुपौल ने खगड़िया को 4 विकेट से हराया
बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए अंडर – 23 सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला सुपौल और खगड़िया के बीच खेला गया जिसमें खगड़िया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करते हुए खगड़िया की टीम 42 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रन बनाया। खगड़िया की ओर से हर्षित आनंद ने 105 रन और आदित्य खुशी 25 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए सुपौल की ओर से शोभित ने 4 विकेट और गुलशन ने 3 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल की टीम 44 ओवर में 6 विकेट खोकर 237रन बनकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । सुपौल की ओर से रिशु मिश्रा नवाद 111 रन बनाए तथा कप्तान जय बर्धन ने 82 रन बनाए वहीं पर गेंदबाजी करते हुए खगड़िया की ओर से हर्षित आनंद तथा रोहन 2 -2 विकेट प्राप्त किए।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रिशु मिश्रा को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश खगड़िया जिला क्रिकेट के सचिव देवराज ने संयुक्त रूप से प्रदान किया इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हुसैन और अमित रंजन थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे।23 मार्च का मुकाबला सुपौल और बेगूसराय के बीच खेला जाएगा।



Post Comment