Loading Now
×

BCA अंडर -23 : मो.आलम ने जाड़ा दोहरा शतक,समस्तीपुर ने सहरसा को 102 रनों से हराया

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए अंडर – 23 सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला समस्तीपुर और सहरसा के बीच खेला गया जिसमें समस्तीपुर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर की टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 367 रन बनाया। समस्तीपुर की ओर से मो आलम नवाद 205 रन और देवांश 58 रन, और हरप्रीत सिंह 33 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए सहरसा की ओर से पुष्कर ,इरफान और सागर ने 1-1- 1 विकेट प्राप्त किया ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम 43 ओवर में सभी विकेट खोकर 265 रन बनाएं सहरसा की ओर से अनिकेत 92 रन और अभीषेक 46 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए समस्तीपुर की ओर से अभिनव,इरफान, श्लोक और राम सुरेश सूरी ने 2-2- 2 विकेट प्राप्त किया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समस्तीपुर को मो आलम को दिया गया ।

इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हुसैन और अमित रंजन थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे।26 मार्च को मुकाबला बेगूसराय और सहरसा के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment