Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर – 23 के शाहाबाद जोन में रोहतास ने औरंगाबाद को 37 रन से पराजित किया।

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम में बीसीए अंडर – 23 शाहाबाद जोन में रोहतास जिला क्रिकेट संघ और औरंगाबाद जिला क्रिकेट संघ के बीच तीसरा मैच खेला गया।

जिसमें रोहतास डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास डीसीए की टीम निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 286 रन बनाया। रोहतास डीसीए की ओर से तरुण कुमार ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 90 गेंद में 101रन बनाए इसके अलावा समर जीत ने अर्धशतक जमाते हुए 61 रन, आर्यन राज ने 40 रन, सिद्धार्थ गौतम ने 22 रन बनाए औरंगाबाद डीसीए की ओर से अंकुश अग्रवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट प्राप्त किया और उनका बखूबी साथ देते हुए प्रभात सिंह ने 3 विकेट और विशाल कुमार ने 2 और रंजीत कुमार ने 1 विकेट प्राप्त किया।

रोहतास डीसीए के 286 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी औरंगाबाद की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 249 रन ही बना पाई। औरंगाबाद डीसीए की ओर से हर्ष गिरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 79 रन की पारी खेली वहीं नीतीश सुचित कुमार ने अर्धशतक जड़ते हुए 51 रन, अंकुश अग्रवाल 32 रन, रंजीत सिंह 26, हर्षराज पुरुष ने 20 रन, विशाल कुमार 14 और अर्जुन कुमार ने 13 रन बनाए रोहतास डीसीए के ओर से गेंदबाजी करते हुए अंशू भारद्वाज व प्रथम ने 3-3 विकेट और तरुण सिंह व सिद्धार्थ भारद्वाज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

तरुण र कुमार सिंह को आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पुर्व रणजी खिलाड़ी विशाल दास ने प्रदान किया इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेन्द्र पांडेय थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे। बुधवार का मुकाबला भोजपुर डीसीए और औरंगाबाद डीसीए के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment