बीसीए अंडर-23 क्रिकेट: बेगूसराय ने सहरसा को 9 विकेट से हराया
- बेगूसराय ने सहरसा को 9 विकेट से पराजित किया।
- बेगूसराय के पल्लव नाबाद 80 रन बनाए एवं पृथ्वीराज ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली।
- आयुष पासवान ने 4 विकेट झटके। बने मैन ऑफ द मैच
बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए अंडर – 23 सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला बेगूसराय और सहरसा के बीच खेला गया।
जिसमें सहरसा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 44 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाए सहरसा की ओर से सत्यम ने 68 रन और सागर ने 16 रन बनाए बेगूसराय की ओर से आयुष पासवान ने 4 विकेट झटके जिसमें हैट्रिक विकेट शामिल है और पृथ्वीराज ने 3 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी बेगूसराय की टीम 18 ओवर में 1 विकेट पर 164 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया बेगूसराय की तरफ से पल्लव ने नाबाद 80 रन और पृथ्वीराज ने नाबाद 57 रन बनाए सहरसा की ओर से आयुष ने 1 विकेट प्राप्त किए मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आयुष पासवान को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं जितेंद्र कुमार ललन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हुसैन और अमित रंजन थे।
ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे।27 मार्च को आखिरी लीग का मुकाबला बेगूसराय और खगड़िया के बीच खेला जाएगा।



Post Comment