Loading Now
×

BCA अंडर 23 क्रिकेट: दरभंगा ने मधुबनी की टीम को 59 रनों से हराया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही मिथिला जोन अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में दरभंगा की टीम ने मधुबनी की टीम को 59 रनों से हराया l

जानकी स्टेडियम में वुधवार को खेले गए मैच में मधुबनी की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया l दरभंगा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 34.4 ओवर में 192 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l आयुष लोहारूका ने 59 रन, अनिकेत कुमार ने 6 रन, भाषवान भारद्वाज ने 17 रन, सरफराज ने 7 रन, कप्तान मनीष कुमार ने 11 रन, अनिकेत राज ने 9 रन, आरव झा ने 9 रन, अंकित चौधरी ने 01 रन, राजेश कुमार ने 01 रन, अमित मांझी ने 4 रन और अनुराग कुमार ने नावाद 50 रन बनाया l मधुबनी टीम के गेंदबाज आयुष आनन्द ने 3, कप्तान आदित्य राज ने 3 और अमरजीत भगत ने 2 विकेट लिया l

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम ने 32.1 ओवर में 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l अमरजीत भगत ने 5 रन, विजय मण्डल ने 64 रन, अतुल प्रकाश ने 34 रन, सुभाष ने 5 रन, आयुष आनन्द ने 7 रन, कप्तान आदित्य राज ने 4 रन, सत्य प्रकाश ने 5 रन और विकाश आनन्द ने नावाद 1 रन बनाया l दरभंगा टीम के गेंदबाज कप्तान मनीष कुमार ने 6 विकेट, राजेश व अनिकेत राज ने 2-2 विकेट लिया l मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार मनीष कुमार को दिया गया लिएमैच के अम्पायर वेद प्रकाश व नीरज कुमार, स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमार थे।

संयोजक विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि वृहस्पतिवार को दरभंगा वनाम शिवहर टीम के बीच मैच खेला जायेगा l मौके पर सचिव ज्ञान प्रकाश, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद, पंकज कुमार सिंह, मधुबनी टीम मैनेजर अनिल कुमार सोनू, कोच संजीब कुमार सिंह, दरभंगा के रितेश सिंह, आमिर फैसल, शिव नन्दन, चन्दन सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे l

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment