BCA अंडर -23: बांका ने मुंगेर को 175 रनो से हराया
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंगिका जोन अंतर्गत सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित मेंस U23 वन डे ट्रॉफी (2025-26) । आज का मुकाबला 50 ओवर का मुंगेर वर्सेस बांका के बीच खेला गया ।
मुंगेर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । बल्लेबाजी करते हुए बांका की टीम ने 50 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 307 रन ही बना पाई । बल्लेबाजी में बांका की ओर से विनीत ने 63 रन और राघवेंद्र ने 50 रन का योगदान दिया । गेंदबाजी में मुंगेर की ओर से प्रशांत कुमार ने 2 विकेट , अमितकुमार ने 2 विकेट और रजनीश ने 1 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने 31.5 ओवर में 132 रन पर ही ऑल आउट हो गई । मुंगेर की ओर से बल्लेबाजी में सामान्य कुमार ने नाबाद 41 रन का योगदान दिया । बांका की ओर से गेंदबाजी में आदित्य कुमार ने 5 विकेट, रितेश रय 1 विकेट और राघवेंद्र ने 1 विकेट चटकाए । और इस तरह बांका यह मैच 175 रन से जीत गई ।
मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीसीए पैनल के मनोहर कुमार (खगड़िया )और राघव ठाकुर ( पूर्णिया ) थे । स्कोरिंग के भूमिका मे बीसीए पैनल के अंकित अमृत राज और शिवम कुमार थे । कल 28 मार्च शुक्रवार को बांका और भागलपुर के बीच 9:00 बजे से मैच खेला जाएगा।
मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा , बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ जयशंकर ठाकुर, डा विश्वनाथ, बीसीए ऑब्जर्वर मोहम्मद रहमतुल्लाह, ,सचिव प्रो मनोज कुमार, मो मेहताब मेहंदी, करूण सिंह आदि मौजूद थे।



Post Comment