Loading Now
×

BCA अंडर -23 : शिवहर की टीम ने दरभंगा को 18 रनों से पराजित किया

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान व सीतामढ़ी जिला क्रिकेट के संयोजन में मिथिला जोन के अंडर 23 क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में शिवहर की टीम ने दरभंगा को 18रनों से पराजित किया ।

जिसमें शिवहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । वही शिवहर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी । शिवहर की तरफ से बल्लेबाज तुषार ने 24,तथागत ने 55 तथा राज कुमार ने 20 रनों का योगदान दिया । वही दरभंगा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुराग तथा मनीष ने 3-3 विकेट और राजेश तथा अनिकेत ने 1-1 विकेट प्राप्त किया ।

वही जवाब में उतरी दरभंगा की टीम 35.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी । दरभंगा के तरफ से बल्लेबाज सूफियान ने 32,मणिकांत ने 31 तथा मनीष 15 रनों का योगदान दिया । वही शिवहर की तरफ से गेंदबाज राज कुमार ने 3,मनीष और शुभम ने 2-2 विकेट प्राप्त किया ।

वही इस मैच के मैंन ऑफ द का पुरस्कार शिवहर के राज कुमार को अंपायर वेद प्रकाश के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया । मैच के अंपायर वेद प्रकाश व नीरज कुमार स्कोरर रोहित कुमार व नीरज कुमार द टूर्नामेंट के संयोजक विवेक मिश्रा ने बताया कि कल का मैच सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बीच खेला जाएगा । वही मौके पर सचिव ज्ञान प्रकाश, सीईओ श्याम किशोर प्रसाद,पंकज कुमार सिंह ,अमर कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे ।

Post Comment