Loading Now
×

बेगूसराय सेंट्रल जोन अंडर- 23 का बना चैंपियन।

  • बेगूसराय सेंट्रल जोन अंडर- 23 का बना चैंपियन।
  • बेगूसराय ने खगड़िया को 172 रनों से पराजित किया।
  • बेगूसराय के कप्तान गुलशन ने शानदार 111 बनाए।
  • सुधांशु ने 4 विकेट झटके। बने मैन ऑफ द मैच

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए अंडर – 23 सेंट्रल जोन में आज का अंतिम लीग मुकाबला बेगूसराय और खगड़िया के बीच खेला गया।

जिसमें बेगूसराय के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 345 रन बनाए बेगूसराय की ओर से गुलशन ने 111 रन और पृथ्वी ने 50 रन और पल्लव ने 48 युवराज 30 रन बनाए खगड़िया की ओर से अमन 3 विकेट मो हसनैन और सूरज 2 -2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी खगड़िया की टीम 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। गेंदबाजी करते हुए बेगूसराय की ओर से सुधांशु 4 और पल्लव 3 तथा सोनू 2 विकेट प्राप्त किया।मेंन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सुधांशु को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं ललन कुमार नवीन कुमार बीसीए पैनल के अंपायर शाहिद अख्तर ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हुसैन और अमित रंजन थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे। बेगूसराय का अगला मुकाबला 31 मार्च को पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment