महिलाओं के 2000 रेटिंग वर्ग का खिताब बिहार की मरियम फातिमा को
छह में तीन खिताब बंगाल को,एक-एक महाराष्ट्र, पंजाब एवं बिहार के नाम
पटना : अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वावधान में अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा आयोजित एवं
बोधगया के सम्बोधि रिट्रीट में 25 मार्च से खेली जा रही 12वीं नेशनल एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता आज सम्पन्न हो गई। 2300,2000 एवं 1700 रेटिंग स्पर्धा के पुरुष एवं महिला वर्ग में खेली गई कुल छह स्पर्धाओं का आज नौ चक्रो की समाप्ति के उपरांत समापन हो गया।
अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत आयोजित समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अर्जुन पुरस्कार विजेता ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से एवं वास्तु विहार के मुख्य महा प्रबंधक विनय तिवारी, सिक्किम शतरंज संघ के सचिव महेन्द्र ढाकाल एव प्रतियोगिता निदेशक सह अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने सभी विजेताओं को कुल तीन लाख रूपये की नगद इनामी राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक स्वप्निल बांसोड, उप मुख्य निर्णायक आनंदबाबू, अंतर्राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक आर अनंतराम, अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारी जय प्रकाश सिन्हा, नंदकिशोर, विपल सुभाषि, शिवप्रिय भारद्वाज, शशिनन्द कुमार, प्रत्यूष कुमार, विनय कुमार,हिमांशु कुमार, आलोक प्रियदर्शी, प्रतियोगिता के स्थानीय संयोजक सविंद्र कुमार सिंह एवं गजेंद्र कुमार सिंह समेत विभिन्न राज्यों से आये हुए खिलाड़ी, अभिभावक एव मिडिया के साथी उपस्थित थे।
*पुरस्कार सूची*
नौ चक्रो की समाप्ति के उपरांत प्रथम तीन स्थानों पर आनेवाले विजेताओं की सूची इस प्रकार है :
Post Comment