Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर -23 के शाहाबाद जोन में भोजपुर ने आसानी से बक्सर को 7 विकेट से हराया 

कैमूर : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में बीसीए अंडर – 23 शाहाबाद जोन में बक्सर जिला क्रिकेट संघ और भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के बीच नौवां मैच खेला गया जिसमें भोजपुर ने एकतरफा मुकाबले में बक्सर को 7 विकेट से हरा दिया।

सुबह भोजपुर डीसीए के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर डीसीए की टीम निर्धारित 40 ओवर के मैच में 39.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन बनाई। बक्सर डीसीए की ओर से प्रकाश कुमार ने 28 रन, सचिन कुमार ने 26 रन, अनिकेत व सन्नी ने 20-20 रन, गौरव कुमार ने 17 रन बनाए भोजपुर डीसीए की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए राहुल कुमार ने 4 विकेट, गुलशन कुमार ने 2 और परमजीत सिंह,शिवम सुजीत,शिवम सिंह और अश्विनी कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

बक्सर डीसीए के 155 रन के दिये लक्ष्य को भोजपुर डीसीए टीम 18.5 ओवर में 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया जिसमें मृत्युंजय सिंह ने शानदार और ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ते हुए 52 गेंद पर नाबाद 82 रन की पारी खेली वहीं अमर कुमार ने भी अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 50 रन बनाए इसके अलावा प्रियांशु ने नाबाद 19 रन बनाए बक्सर की ओर कन्हैया सिंह, सचिन कुमार और अभिषेक तिवारी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

राहुल कुमार को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी संघ के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया

इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेन्द्र पांडेय थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे। मंगलवार का मुकाबला मेजबान कैमूर डीसीए और भोजपुर डीसीए के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment