BCA प्रेसिडेंट कप की शुरुआत, आशीष का शानदार शतक,
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आज BCA प्रेसिडेंट कप दो दिवसीय मैच 2024-25 की शुरुआत कर दी है। आज टूर्नामेंट के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में BCA Mens A बनाम BCA Mens B के बीच तथा दूसरा मुकाबला याशवान स्पोर्ट्स, विक्रम में BCA Mens C बनाम BCA Mens D के बीच हुआ।

*मोईन-उल-हक़ स्टेडियम पर खेले गए मैच का विवरण (पहला दिन)*
BCA Mens B ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए। बल्लेबाजी में आशीष कुमार ने 178 गेंदों में 15 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 132 रनों की प्रभावी पारी खेली। इसके अलावा, विकास चौधरी ने 12, एमडी बदरे आलम ने 14, वरुण संत राज ने 15, निशित कमल कुमार ने 36, उत्कर्ष सिंह ने 26, हर्षित युगल आनंद ने 60, पवन कुमार राय और खालिद आलम ने 26-26 तथा कुणाल कौशल किशोर और कनिष्क प्रशांत कौस्तभ क्रमशः 16 और 15 रन बनाकर नाबाद रहे।
BCA Mens A की गेंदबाजी में अमोद यादव सबसे सफल रहे। उन्होंने 12 ओवर में 3 मेडन रखते हुए 54 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बादल मनोज कनौजिया और शुभम राय को 2-2 विकेट मिले, जबकि प्रियांशु विनोद कुमार और सचिन कुमार सिंह ने 1-1 विकेट लिया।
*याशवान स्पोर्ट्स, विक्रम ग्राउंड पर खेले गए मैच का विवरण (पहला दिन)*
BCA Mens C टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 76.5 ओवर में 284 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में हिमांशु संजय तिवारी शून्य पर आउट हुए। नवाज खान चरण और सौरभ कुमार चौबे ने 30-30 रन बनाए। मयंक कृष्णा चौधरी ने 55, कप्तान सकीबुल मनन ने 21, अभिषेक कुमार ने 21, राज सुरेश बाबू ने 11, दानिश कमर आलम ने 15, हेमंत सिंह नाबाद 54 और अभिषेक अजय आनंद ने 35 रन बनाए।
BCA Mens D की गेंदबाजी में कप्तान कुमार रजनीश कुमार ने 4.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मयंक एन कुमार ने 17 ओवर में 4 मेडन रखते हुए 58 रन देकर 3 विकेट लिए। अतुल प्रकाश को 2 विकेट मिले, जबकि अंकुश कुमार और मोहम्मद मोज़ अहमद ने 1-1 विकेट लिया।
BCA Mens D ने 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। बल्लेबाजी में अमरजीत राय 10 रन, हर्ष राज पुरु नाबाद 20 रन और AKB नाबाद 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। BCA Mens C की गेंदबाजी में पहले दिन की खेल समाप्ति तक सागर तिवारी ने 1 विकेट लिया।
*BCA अध्यक्ष श्री राकेश तिवारी* ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि : *”प्रेसिडेंट कप प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता दिखाने का एक बड़ा मंच है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और समर्पण के साथ खेलने की अपील की और विश्वास जताया कि उनका प्रदर्शन बिहार क्रिकेट को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह टूर्नामेंट उनके करियर को एक नई दिशा प्रदान करने में मददगार साबित होगा।”
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आज BCA प्रेसिडेंट कप दो दिवसीय मैच 2024-25 की शुरुआत पटना के मोईन-उल-हक़ स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ मनीष राज द्वारा पूजा-अर्चना कर की। इस अवसर पर BCA से आनंद यालविगी, निदेशक ( क्रिकेट विकास एवं संचालन ) एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।



Post Comment