बीसीए अंडर-23 नॉकआउट ट्रॉफी : आकाश राज के शतक से पटना ने नालंदा को हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित बीसीए अंडर 23 नॉकआउट ट्रॉफी का उद्घाटन मैच जानकी स्टेडियम में पटना एवं नालंदा के बीच खेला गया नालंदा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पटना पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट 306 रनों का लक्ष्य रखा ।
वही पटना के तरफ से बल्लेबाज आकाश राज ने 133 तथा अनिमेष ने 64 रनों का योगदान दिया । नालंदा की तरफ से गेंदबाज अर्णव ने 4,नमन तथा हर्षित ने 2-2 विकेट प्राप्त किया । जवाब में उतरी नालंदा की टीम महज 42.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 251 रन ही बना सकी । नालंदा की तरफ से बल्लेबाज नमन ने 73,आदित्य ने 37, सिद्धार्थ 30 तथा अर्नब ने 28 रनों का योगदान दिया । पटना की तरफ से गेंदबाज नमन ने 3,सूरज और सत्यम ने 2-2 तथा अभिनव ने 1 विकेट प्राप्त किया ।

वही इस मैच को पटना ने 54 रनों से इस मैच को जीत लिया । इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रिची पांडे ने नालंदा एवं पटना के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों से यहां के आयोजन का फीडबैक लिया और फीडबैक मिलने से उन्हें काफी प्रसन्नता हुई । जिला पदाधिकारी ने बताया कि जल्द ही स्टेडियम का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो जाएगा ।
इसके लिए उन्होंने ख़ेलविभाग के प्रधान सचिव से दूरभाष पर वार्ता भी की ।जल्द ही स्टेडियम में फ्लड लाइट दर्शक दीर्घा का शेड, खिलाड़ियों के लिए पवेलियन तथा आधुनिक शौचालय और स्कोरबोर्ड तथा कॉमेंटेटर बॉक्स फेनिशिंग कार्य मैदान में मिट्टी भराई तथा टर्फ विकेट का उन्नयन कार्य कराया जाएगा ।
साथ ही स्टेडियम के रख रखाव हेतु पूर्व से आवंटित जगह पर आय के स्रोत विकसित करने हेतु इसके चारों तरफ दुकान का निर्माण कराया जाएगा । इस अवसर पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद सचिव रिंकू सिंह पंकज कुमार सिंह विवेक मिश्रा सभी उपस्थित थे । आज का मैच का अंपायर वेद प्रकाश तथा तैयब हुसैन तथा स्कोरर नीरज और रोहित मौजूद थे ।



Post Comment