BCA प्रेसिडेंट कप में बल्लेबाजों का रहा जलवा, गेन्दबाजों ने भी दिखाया दम-खम
पटना : BCA प्रेसिडेंट कप दो दिवसीय मैच 2024-25 टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में एक मुकाबला मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में BCA Mens A बनाम BCA Mens B के बीच तथा दूसरा मुकाबला याशवान स्पोर्ट्स, विक्रम में BCA Mens C बनाम BCA Mens D के बीच खेला जा रहा मुकाबला आज ख़त्म हो गया।
*मोईन-उल-हक़ स्टेडियम पर खेले गए मैच का विवरण (दूसरे दिन)*
*BCA Mens B* ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए। बल्लेबाजी में आशीष कुमार ने 178 गेंदों में 15 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 132 रनों की प्रभावी पारी खेली। इसके अलावा, विकास चौधरी ने 12, एमडी बदरे आलम ने 14, वरुण संत राज ने 15, निशित कमल कुमार ने 36, उत्कर्ष सिंह ने 26, हर्षित युगल आनंद ने 60, पवन कुमार राय और खालिद आलम ने 26-26 तथा कुणाल कौशल किशोर और कनिष्क प्रशांत कौस्तभ क्रमशः 16 और 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

*BCA Mens A की गेंदबाजी* में अमोद यादव सबसे सफल रहे। उन्होंने 12 ओवर में 3 मेडन रखते हुए 54 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बादल मनोज कनौजिया और शुभम राय को 2-2 विकेट मिले, जबकि प्रियांशु विनोद कुमार और सचिन कुमार सिंह ने 1-1 विकेट लिया।
*BCA Mens A* ने 90 ओवर में 10 विकेट और 304 रन बनाया। बल्लेबाजी में सूरज संजय राय ने 167 गेंद में 14 चौका 1 छक्का लगाकर 104 रन बनाया, अनुभव कुमार श्रीवास्तव 26 रन, पीयूष कुमार सिंह 18 रन, आयुष आनंद लोहार का 0 रन, दीपेश कुमार गुप्ता 16 रन, भास्कर दुबे 9 रन, सचिन कुमार सिंह 0 रन, बासुकीनाथ 44 रन, मोहम्मद शमशाद तौफीक 35 रन, प्रियांशु विनोद कुमार 12 रन और अनिकेत वीरेंद्र कुमार वर्मा राज नाबाद 19 रन बनाया
*BCA Mens B की गेन्दबाजी* में प्रशांत कुमार सिंह 18 ओवर 4 मेडन 39 रन 3 विकेट और हिमांशु सुदामा सिंह 25 ओवर 6 मेडन 85 रन 3 विकेट तथा राजेश कुमार झा को 2 विकेट एवं खालिद आलम, अनिकेत बशिष्ट सिंह को 1-1 विकेट मिला।
*नोट : इस मैच में BCA Mens B ने लीड किया।**
याशवान स्पोर्ट्स, विक्रम ग्राउंड पर खेले गए मैच का विवरण (दूसरे दिन)
*BCA Mens C* टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 76.5 ओवर में 284 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में हिमांशु संजय तिवारी शून्य पर आउट हुए। नवाज खान 4 रन और सौरभ कुमार चौबे ने 30 रन बनाए, मयंक कृष्णा चौधरी ने 55, कप्तान सकीबुल मनन ने 21, अभिषेक कुमार ने 21, राज सुरेश बाबू ने 11, दानिश कमर आलम ने 15, हेमंत सिंह नाबाद 54 और अभिषेक अजय आनंद ने 35 रन बनाए।
*BCA Mens D की गेंदबाजी* में कप्तान कुमार रजनीश कुमार ने 4.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मयंक एन कुमार ने 17 ओवर में 4 मेडन रखते हुए 58 रन देकर 3 विकेट लिए। अतुल प्रकाश को 2 विकेट मिले, जबकि अंकुश कुमार और मोहम्मद मोज़ अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

*BCA Mens D* ने 97 ओवर में 9 विकेट पर 335 रन बनाया। बल्लेबाजी में अमरजीत राय 10 रन, हर्ष राज पुरु 37 रन, AKB ने 12 रन, बनाकर खेल रहे हैं।
*दूसरे दिन का विवरण* ( BCA Mens D) : अतुल प्रकश नाबाद 147 गेंद 12 चौका 1 छक्का 101 रन, कप्तान कुमार रजनीश कुमार 100 गेंद 11 चौका 2 छक्का 94 रन, कपिल परमानंद राय 0 रन, विपुल राकेश कुमार कृष्णा 6 रन, सूर्य रघुवंश 4 रन, मृत्युंजय कुमार 3 रन, कुंदन वर्मा 34 रन, भारत बसंत कुमार नाबाद 15 रन बनाया।
*BCA Mens C* की गेंदबाजी में पहले दिन की खेल समाप्ति तक सागर तिवारी ने 1 विकेट लिया।
*दूसरे दिन की गेन्दबाजी में* सौरभ कुमार चौबे 12 ओवर 1 मेडन 36 रन 3 विकेट तथा नवाज़ खान, वाचस्पति रवि शंकर पी डी शाही, विशाल कृष्णा राज दिवाकर झा और अभिनव सिंह को एक-एक विकेट मिला।नोट : इस मैच में BCA Mens D ने मारी बाजी।



Post Comment