BCA अंडर -23 क्रिकेट : बेगूसराय ने कटिहार को 7 विकेट से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित U-23 नॉकआउट ट्रॉफी का दूसरा मैच आज खेला गया जिसमें कटिहार ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 210 रनों का लक्ष्य रखा ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की तरफ से राजा कुमार 36 साहिल कुमार 57 तथा सुजीत कुमार ने 21 रनों का योगदान दिया और वही बेगूसराय की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज सुधांशु आयुष ने दो-दो विकेट प्राप्त किया और अनिकेत और राज ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

जवाब में उतरी बेगूसराय की टीम महज 39 ओवर में तीन विकेट होकर 210 रनों का लक्ष्य पूरा किया। जिसमें बेगूसराय की तरफ से बल्लेबाज युवराज ने 74 जयंत 62 शिवम 34 तथा गुलशन ने 19 रनों का योगदान दिया कटिहार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज रकीब तथा अमन ने एक-एक करके प्राप्त किया वहीं बेगूसराय ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया।
आज के प्लेयर ऑफ द मैच बेगूसराय की युवराज को दिया गया। आज के अंपायर वेदप्रकाश और तैयब हुसैन तथा स्कोरर के रूप में नीरज और रोहित मौजूद थे । मैच के दौरान सीओ श्याम किशोर प्रसाद सचिव रिंकू सिंह पंकज कुमार सिंह विवेक मिश्रा उपस्थित है ।



Post Comment