Loading Now
×

प्रथम राज्य सीनियर बीच ग्रैपलिंग कुश्ती मोतिहारी में कल से

पटना : बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के तत्वावधान में पूर्वी चंपारण जिला ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के द्वारा कल से (5 अप्रैल से) प्रथम बिहार राज्य सीनियर बीच ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) का आयोजन वार्ड नंबर 32,मजूराहां,मोतिहारी ( पूर्वी चम्पारण ) में किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु पूर्वी चम्पारण जिला ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल एवं सचिव अरुण कुमार सिंह के देखरेख में तैयारी पूरी कर ली गयी है। प्रतियोगिता का उदघाटन अपराहन 4.00 बजे बिहार विधान परिषद सदस्य महेश्वर हजारी एवं मुख्य अतिथि ढ़ाका विधायक पवन कुमार जायसवाल एवं पूर्व विधायक राजेन्द्र राम करेंगे।

सम्मानित अतिथि अतिथि वार्ड पार्षद मजूराहां डॉ.डॉली सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.सौरव,विशिष्ट अतिथि बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर होंगे।चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए 10 तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। तकनीकी चेयरमैन दीपक सिंह कश्यप ( पूर्वी चम्पारण ) एवं निदेशक सतीश कुमार ( बाढ़ ) एवं पर्यवेक्षक रवि रंजन कुमार ( वैशाली ) को बनाया गया है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग : गुलशन के शानदार शतक से राइजिंग स्टार सीसी जीता

Next post

बेगूसराय जिला अंडर-19 के सलेक्शन ट्रायल के मैच में बेगूसराय रेड ने बेगूसराय ब्लू को 44 रनों से पराजित किया।

Post Comment