Loading Now
×

बेगूसराय जिला अंडर-19 के सलेक्शन ट्रायल के मैच में बेगूसराय रेड ने बेगूसराय ब्लू को 44 रनों से पराजित किया।

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा 12 अप्रैल से सुपौल में आयोजित होने वाला बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर आज से बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट टीम का सलेक्शन ट्रायल का मुकाबला बेगूसराय रेड और बेगूसराय ब्लू के बीच खेला गया।

जिसमें बेगूसराय रेड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया बेगूसराय रेड की टीम 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाएं।बेगूसराय रेड की ओर से युवराज यादव 94 और युवराज कुमार 68 रन बनाए बेगूसराय ब्लू की ओर से नवनीत राय 3 विकेट और अवनीश तथा आयुष पासवान ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी बेगूसराय ब्लू की टीम 38 ओवर में सभी विकेट खोकर 230 रन बनाएं बेगूसराय ब्लू की ओर से अंकित ने 47 रन और हर्ष ने 37 रन बनाए बेगूसराय रेड की और से संदयाल और हर्ष ने 3-3 विकेट प्राप्त की है मैन ऑफ़ द मैच युवराज यादव को टीम मैनेजर प्रतीक भानु और राम विनीत शरण ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

आज इस बेगूसराय जिला अंडर-19 सलेक्शन ट्रायल के पहले मैच का उद्घाटन बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर विश्वजीत कुमार राम कुमार जितेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। दूसरा सलेक्शन ट्रायल मैच 7 अप्रैल को खेला जाएगा।

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि इस सलेक्शन ट्रायल में जो भी खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन करेंगे उस प्रदर्शन के आधार पर बेगूसराय जिला टीम का गठन किया जाएगा और वह टीम सुपौल में होने वाले बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में बेगूसराय की ओर से शिरकत करेंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment