Loading Now
×

क्वांटम सीरीज: सहरसा ने वैशाली को 30 रन से हराया

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित क्वांटम सीरीज के तीसरे मैच बिहार क्रिकेट अकादमी बिदुपुर के ग्राउंड में वैशाली अंडर 19 और सहरसा अंडर 19 के बीच खेले गए मैच में सहरसा ने वैशाली को 30 रन से हराया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा के सलामी बल्लेबाज प्रवेश 21 रन और अमन 14 रन बनाकर आउट हुए । मध्यक्रम के बल्लेबाज नीतीश 55 रन प्रणब 16 रन अर्जित 14 रन के पारी के बदौलत 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 209 बनाएं ।

वैशाली के तरफ से हर्ष तीन विकेट ऋतिक दो , सत्यम दो विकेट सचिन एक विकेट अंकित एक विकेट लिए । लक्ष्य के पीछा करने उतरी वैशाली के सलामी बल्लेबाज अंकित 7 रन बनाकर आउट हुए , दूसरे सलामी बल्लेबाज नंदकिशोर 59 रन बनाए । मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गए , इंस्टाग्राम के बल्लेबाज अकरम 20 रन सरोज 25 रन के पारी खेले ।

पूरी टीम 33 ओवर में सभी विकेट खोकर 179 रन पर ऑल आउट हो गए। सहरसा के तरफ से राहुल तीन विकेट आयुष दो विकेट सफ़िन तीन विकेट शिवम एक विकेट लिए । सहरसा के साफिन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया । क्वांटम सीरीज का मंगलवार का मैच मुजफ्फरपुर और सहरसा के बीच खेला जाएगा ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment