Loading Now
×

क्वांटम सीरीज: सारण ने सहरसा को 92 रन से हराया

वैशाली:  जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित क्वांटम सीरीज के पांचवे मैच बिहार क्रिकेट अकादमी बिदुपुर के ग्राउंड में सहरसा अंडर 19 और सारण अंडर 19 के खेले गए मैच में सारण ने सहरसा को 92 रन से हराया ।

टॉस जीतकर सारण के सलामी बल्लेबाज पीयूष 26 रन और उत्कर्ष 51 रन बनाकर आउट हुए मध्यक्रम के बल्लेबाज अर्पित 11 रन , तनिष्क 57 रन रेहान 13 रन के पारी के बदौलत निर्धारित 35 में ओवर में सभी विकेट खोकर 201 रन बनाए। सहरसा के तरफ से निखिल दो विकेट सुधांशु दो विकेट अविनाश एक विकेट प्रिंस एक विकेट लिए जबकि चार बल्लेबाज रन आउट हुए ।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी सहरसा के सलामी बल्लेबाजी तनिष्क 8 रन और आदित्य 0 रन बनाकर आउट , मध्यक्रम के बल्लेबाज कृष्ण 10 रन अविनाश 15 रन अजित 24 रन मनीष 10 और निखिल 12* रन बनाए पूरी टीम 30 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। सारण के तरफ से ताबिश 2 विकेट , समरथ 2 विकेट, राज 2 विकेट पीयूष 1 विकेट तौकीर 1 विकेट लिए , सारण के ताबिश को मैं ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment