मुंगेर में 12 अप्रैल से खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो-खो का प्रशिक्षण शिविर कैंप आयोजित
- इस कैंप में एनआईएस पुरुष एवं महिला खो – खो कोच द्वारा बिहार के बालक एवं बालिका खो – खो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
मुंगेर : खेलों इंडिया यूथ गेम्स खो – खो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खो – खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा इंडोर स्टेडियम मुंगेर जिले के प्रांगण में दिनांक 12 अप्रैल से 3 मई 2025 तक आयोजित किया जाना है ।
जिसमें बिहार बालक खो – खो टीम को प्रशिक्षण पुरुष एनआईओएस कोच विनय कुमार जयसवाल एवं बिहार बालिका खो – खो टीम को प्रशिक्षण महिला एनआईओएस कोच सपना पांडेय के द्वारा दिया जाएगा । ये जानकारी मुंगेर जिला खो – खो संघ के सचिव सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने दी ।

उन्होंने बताया कि पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग पटना में 23 मार्च 2025 को आयोजित ओपेन सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर बिहार स्टेट बालक एवं बालिका खिलाड़ियों का इस प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया है। इसको लेकर मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी जोर – शोर से चल रही है ।
इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये मुंगेर जिला के लिए गर्व की बात है। खो – खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में इस से बहोंत मदद मिलेगी।



Post Comment