Loading Now
×

उत्तर बिहार प्रांत 101 स्थानों पर धूमधाम से मनाया जाएगा क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस

पटना : उत्तर बिहार प्रांत नियोजन बैठक प्रांत अध्यक्ष चन्द्रशेखर आधिकारी की अध्यक्षता में नवगछिया के विवेकानंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बलहा नारायणपुर में संपन्न हुई ।सर्वप्रथम अखिल भारतीय सह मंत्री श्रीमान मधुमय नाथ, क्षेत्र संयोजक डॉ ललन सिंह एवं क्षेत्र संगठन मंत्री उमेश कुमार , प्रांत अध्यक्ष चन्द्रशेखर आधिकारी प्रांत मंत्री अमित ठाकुर, प्रो भोला कुमर, विजय सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

सभी सम्मानित अतिथियों का परिचय प्रांत मंत्री अमित ठाकुर ने कराया।  जिला अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र से सम्मानित कर किया । प्रांत सह मंत्री रणधीर कुमार ने *खेल खिलाड़ी खेल* गीत गाकर सभी में उत्साह का संचार किया ।क्षेत्र संयोजक डॉ ललन सिंह ने अखिल भारतीय बैठक में तय किए गए वार्षिक कैलेंडर की जानकारी दी ।

वहीं क्षेत्र संगठन मंत्री उमेश कुमार ने अखिल भारतीय स्तर पर होने वाले सभी बैठकों एवं प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया ।

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय सह मंत्री मधुमय नाथ ने प्रांतीय अधिकारियों को कार्य विस्तार हेतु हर तीन महीने के अंतराल पर प्रांत कार्यकारिणी बैठक करने का आग्रह किया ।बैठक में अप्रैल से जून महीने तक के सभी प्रांतीय अधिकारियों का प्रवास तय हुआ ।

प्रांत अध्यक्ष चन्द्रशेखर आधिकारी ने बताया कि आगामी 12 एवं 13 अप्रैल को क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस कार्यक्रम 101 स्थानों पर धूमधाम से मनाया जाएगा ।

वहीं प्रांत मंत्री अमित ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर सभी जिलों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ नवगछिया में लागोरी एवं नारायणपुर में कबड्डी सुपौल में सूर्य नमस्कार, खो खो, योग , लगोरी, सहरसा में वॉलीबाल, क्रिकेट, कबड्डी, अररिया के फारबिसगंज में बेगूसराय में वूशु, दरभंगा में दौड़, मुजफ्फरपुर में क्रॉस कंट्री रोड रेस, मधुबनी में कुश्ती, पूर्णिया में साइकिल रेस, कटिहार में फुटबाल, सीवान में आत्मरक्षा हेतु कराटे सहित अन्य खेल का आयोजन किया जाएगा । अप्रैल माह में सदस्यता अभियान के तहत 1000 लोगों को वार्षिक सदस्यता दी जाएगी ।

बैठक का संचालन अमित ठाकुर ने किया ।

प्रांत कार्यालय प्रमुख रामावतार मेहता, प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख मुकुल दास, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रो भोला कुमर, वैशाली से अभय आर्य, बेगूसराय विभाग संयोजक राजकुमार, कटिहार विभाग संयोजक अधिवक्ता विजय सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष डॉ सौरभ कुमार, जिला मंत्री हंसराज यादव , निगम यादव, प्रेम प्रकाश सिंह के साथ बेगूसराय , खगड़िया, वैशाली , समस्तीपुर, रोसड़ा, अररिया, सहरसा, सुपौल एवं नवगछिया जिला के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थी परिषद के हैप्पी भारद्वाज, विक्रम, बिट्टू , शिवम, अंकित, शिवम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

अंत में विभाग संयोजक राजकुमार ने कल्याण मंत्र का पाठ किया ।

Post Comment